Nature Nature

सुदूर गांव बिंझासर में  विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया को समझा

Nature

सुदूर गांव में विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया को समझा

समाचार-गढ़, 4 सितम्बर 2023। श्रीडूँगरगढ़ उपखंड के सुदूर गाँव बींझासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त टीम इवीएम, वीवीपेट और बेलट मशीन आदि सामग्री साथ लेकर आई और विद्यार्थियों के समक्ष सजीव प्रदर्शन किया गया। टीम सदस्य नवरत्न शर्मा ने सर्वप्रथम इस अभियान का उद्देश्य प्रकट करते हुए बताया कि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों में से आने वाले चुनावों तक मतदान हेतु वयस्क आयु पूर्ण करके पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे इसलिए नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना आवश्यक है। टीम सदस्य सही राम भांभू तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान करवाकर दिखाया। संस्था प्रधान हेतदास स्वामी ने मतदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी देने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी। इस दौरान व्याख्याता छैलू दान चारण, राजकुमार शर्मा, रामप्रताप स्वामी, अंतिम कुमार मीणा, जगनाराम, नरेन्द्र सिंह राजावत, चन्द्रप्रकाश दर्जी और बनवारीलाल मीणा सहित सभी स्टाफगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights