Nature Nature

छात्र-छात्राओं ने सीखा वोट देना तथा लिया इवीएम मशीन का जायजा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी के आदेशानुसार निर्वाचन आयोग की टीम क्षेत्र के मॉडर्न राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थियों ने ईवीएम मशीन द्वारा मत देने की प्रक्रिया को समझा। संस्था प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुबोध सक्सेना ने किया तथा संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी चंदू राम हरड़ू छायाचित्र कैद किया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा व हनुमान डुडी ने उपखंड अधिकारी प्रतिनिधिमंडल का सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया।

इससे पहले गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों भारती निकेतन स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल औऱ श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता जागरूकता स्वीप अभियान के तहत स्कूल कॉलेज स्टूडेंट्स के सम्मुख ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें निर्वाचन शाखा श्रीडूंगरगढ़ से नौरतमल शर्मा ALMT, प्रदीप कौशिक ALMT, किशोरीलाल आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम मशीन वीवीपीएटी मशीन का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। नौरत मल शर्मा ने बच्चों को निर्वाचन मतदान प्रक्रिया और ईवीएम से मतदान के बारे में बताया।प्रदीप कौशिक ALMT ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों से डेमोंस्ट्रेशन करके बच्चों को जागरूक किया। सभी कॉलेज और स्कूल विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

  • Related Posts

    ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी; अमेरिकी एयरस्ट्राइक आठवीं रात भी जारी

    समाचार गढ़। ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को हाई अलर्ट…

    Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    समाचार गढ़। सप्ताह की शुरुआत भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण दबाव में हुई, लेकिन मजबूत तिमाही नतीजों और आईटी शेयरों में खरीदारी के दम पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी; अमेरिकी एयरस्ट्राइक आठवीं रात भी जारी

    ईरान में 5.0 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी; अमेरिकी एयरस्ट्राइक आठवीं रात भी जारी

    Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    Market This Week: उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ खत्म हुआ सप्ताह, IT और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

    बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

    बीकानेरी भुजिया उत्सव, मोठ महोत्सव, रोहिड़ा उत्सव और तीरंदाजी टैलेंट हंट का होगा आयोजन

    डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत! भारत में लॉन्च हुई हफ्ते में एक बार लगने वाली इंसुलिन

    डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत! भारत में लॉन्च हुई हफ्ते में एक बार लगने वाली इंसुलिन

    भारत-जापान के साझा बयान पर पाकिस्तान का ऐतराज, जापानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध

    भारत-जापान के साझा बयान पर पाकिस्तान का ऐतराज, जापानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध

    भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम

    भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च, स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights