Nature Nature

बच्चों ने हॉर्स राइडिंग, केमल राइडिंग, सूटिंग एवं विभिन्न तरह के जादू खेलों का लिया आनंद, उपखण्ड अधिकारी ने सेसोमू स्कूल में फीता काटकर बाल मेले का किया उद्घाटन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ बाल-मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका श्रीडूंगरगढ़ के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट मुकेश चौधरी ने निभाई। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। इस बाल-मेले में आठवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाई जिनमें अलग-अलग तरह के फास्ट-फूड, ज्यूस, आइसक्रीम, चाय-कॉफी, कोल्ड-ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी एवं विभिन्न प्रकार के खाद्य-पदार्थ थे। सभी बच्चों ने मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हॉर्स राइडिंग, केमल राइडिंग, सूटिंग एवं विभिन्न तरह के जादू खेलों द्वारा भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावक भी आए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन एवं व्यवसायिक ज्ञान भी जरूरी होता है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शाला संस्थापक जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के विभिन्न कौशलों का विकास करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहते हैं। स्कूल की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए ज्यादा से ज्यादा मौज-मस्ती का लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने मेले में पधारे सभी आगतुंको को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सहीराम जानु, सीईओ घनश्याम गौड़, सुभाष शास्त्री, तोलाराम जाखड़ सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights