Nature Nature

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर आज होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन

Nature

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर आज होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन
समाचार गढ़, 21 फरवरी 2026। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जारी धरने के 28वें दिन सोमवार को धरनार्थियों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धरनार्थियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए डाक विभाग व जिला प्रशासन होश में आओ की नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान कोजूराम खोड की अध्यक्षता में हुई बैठक में अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया और धरनार्थियों ने डाक विभाग व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की मांग की गई। इस अवसर पर कुंभाराम सारण, पूर्णमल गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, किशन सारण, शेखर रेगर, रामेश्वरलाल भादू, भंवरलाल रेगर, सुगनाराम मेघवाल, जगदीश स्वामी, मोहनलाल महिया, प्रेमकुमार भादू, हनुमान कूकणा, गोपालाराम भादू, भंवरलाल कटारिया, सीताराम खोड, सन्नी मोदी, रमेश भादू, अमित माहिच, रमेश दुगरिया, रामेश्वर मेघवाल, चंदन सारण, हनुमान खिलेरी, अंकित मोदी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक महिया प्रदर्शन में हुए शामिल

उप डाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 28वें सोमवार को अ/पर्धनग्न प्रदर्शन में को श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी शामिल हुए। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में अफसरशाही हावी है और इस राज में जन प्रतिनिधियों की कम चलती है और अफसर अपनी मनमर्जी चलाते है। सूडसर उपडाकघर को नहीं बिना किसी जनप्रतिनिधि की सहमति से ग्रेड डाउन किया गया है। स्थानीय पंचायत को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। सूडसर उपडाकघर को तोड़ने का आदेश एकदम से गलत व पक्षपातपूर्ण फैसला है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है।

सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर कल को होगा हनुमान चालीसा पाठ व हवन

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर मंगलवार को केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही डाक विभाग की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ और हवन किया जाएगा। संघर्ष समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि मंगलवार को दोपहर सवा बारह बजे से हनुमान चालीसा पाठ व हवन किया जाएगा।

  • Related Posts

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    समाचार गढ़ 8 अप्रैल 2026। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार…

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बाप ले लगाए बेटे पर आरोप, माँ की बनवाई फर्जी वसीयत। समाचार गढ़। संपत्ति के विवादों में कहीं भाई भाई तो कहीं भाई बहन और कहीं बाप बेटे आमने सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights