Nature Nature

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ, विधायक ताराचंद सारस्वत ने झाड़ू लगाकर की शुरुआत

Nature

समाचार गढ़, 17 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हनुमान धोरा प्रांगण में सफाई अभियान की शुरुआत विधायक ताराचंद सारस्वत, चेयरमैन मानमल शर्मा और अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने झाड़ू लगाकर की।विधायक सारस्वत ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की और लोगों से अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में योगदान देने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने पालिका कर्मचारियों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा जारी रखने का संकल्प लेते हुए सभी से स्वच्छता अभियान को सक्रिय रूप से चलाने की अपील की।इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर प्रजापत, ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, मांगीलाल राठी, भवानी प्रकाश तावणीयां, मुलचंद इंदोरिया, पार्षद लोकेश गौड़, रजत आसोपा, रजनीकांत सारस्वत, पालिका एसआई कमल चांवरिया सहित पालिका कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights