Nature Nature

निःशुल्क शिविर का लेवें लाभ, आज सुबह 9 बजे हो रहा उद्घाटन, पढ़े जरूरी ख़ास ख़बर

Nature

समाचार-गढ़, 8 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित श्रीमद् आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान (धोलिया नोहरा) में धर्मचन्द भीखमचन्द पुगलिया चेरिटबल ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व. धर्मचन्दजी पुगलिया की स्मृति में निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचन्द पुगलिया ने बताया कि इस तीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में असाध्य रोगों का ईलाज निःशुल्क किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन आज रविवार, 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होने जा रहा है। यहां सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग शिविर लगाया जाएगा व सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्काउट गाइड एवं डीन-सामु. विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल, अध्यक्षता प्रबुद्ध चिंतक-साहित्यकार श्याम महर्षि, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धनराज पुगलिया, समाजसेवी मदनलाल जोशी, एडवोकेट ललित मारू होंगे। संयोजन साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे। मंत्री मालचन्द सिंघी ने बताया कि महात्मा केवलनाथ प्राकृतिक चिकित्सालय, सीकर के संचालक वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक व सहयोगी रविप्रकाश पारीक के सान्निध्य में होने वाले 30 दिवसीय शिविर में अनेक प्रकार के रोगों का इलाज किया जाएगा। जैसे कब्ज, गैस, सिर-दर्द, अनिंद्रा, गर्दन दर्द, कंधों का दर्द, पीठ का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, समस्त जोड़ों का दर्द, साइटिका, बार-बार होने वाले खिंचाव, गठिया-बाय, मधुमेह, मोटापा, अनियमित मासिक धर्म, श्वेत प्रदर, बांझपन (निःसंतानता) आदि का उपचार यौगिक क्रियाओं प्राणायाम, आसन, कसरत, प्राकृतिक चिकित्सा (मिट्टी, जल, धूप, वायु, उपवास), यौगिक मालिश एवं आहार सुधार द्वारा किया जाएगा। योगाभ्यास योगाचार्य योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा व सहयोगी योग शिक्षक नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित द्वारा करवाया जायेगा।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। करीब सात साल बाद उनका…

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    समाचार-गढ़ 12 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान यूरोपीय देशों और पश्चिमी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात से पहले चीन का बड़ा संदेश- ‘मतभेद सुलझाएंगे, अच्छे पड़ोसी बनेंगे’

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    BRICS Summit 2026: भारत की धरती से पुतिन का पश्चिम को दो टूक संदेश, यूक्रेन में सैनिक भेजे तो रूस से होगी जंग; G7 पर भी साधा निशाना

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Jaipur Murder: सो रही पत्नी और तीन बेटियों पर बरसाया पत्थर, सुबह नहाकर चाय पी और फिर हो गया फरार

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    Rajasthan Nikay Election: बोर्ड बनाने के लिए BJP-Congress ने शुरू किया ‘ऑपरेशन निर्दलीय’, रातों-रात प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights