Nature Nature

7 सांसद को टिकट देने पर तंज, भाजपा नेताओं को करना चाहिये सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे है। जोधपुर एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत का कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। सीएम गहलोत आज जोधपुर में चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे। इससे पहले सीएम गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा है कि भाजपा इतनी घबराई हुई है कि 7 सांसद चुनाव में उतार दिए।

भाजपा को करना चाहिए बुजुर्ग नेताओं का सम्मान- CM
सीएम गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देशभर में कांग्रेस की सरकारों को गिराने का काम करती है। मेरे कारण कई बड़े भाजपा नेताओं का नुकसान हुआ। मेरी प्रशंसा करने पर कई भाजपा विधायकों को सजा मिली है। लोकतंत्र में ये सब नहीं होना चाहिए। भाजपा को बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करना चाहिए।
7 सांसद को टिकट देने पर तंज
भाजपा इतनी घबराई हुई है कि 7 सांसद चुनाव में उतार दिए। क्या भाजपा के पास 5 साल से उन विधानसभाओं में प्रत्याशी, कार्यकर्ता नहीं थे? राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जोरदार योजनाएं शुरू की है। प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा पूरे देश में है। आज राजस्थान की बात पूरे देश में होती है, कांग्रेस इस बार सरकार रिपीट करने जा रही है, आज राजस्थान कई क्षेत्रों में नंबर वन पर है, सरकार ने जनता से जुड़ी योजनाओं को लागू करने में कसर नहीं छोड़ी, पहली बार सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है।

मैं पीएम मोदी से बड़ा फकीर
कांग्रेस सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंची हैं, पूरे प्रदेश में विकास का माहौल है, गांवों में कांग्रेस की आंधी चल रही है। सब नेताओं की राय से ही टिकट वितरण हो रहा है। अधिकतर लोगों को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे। मैंने कभी जिंदगी में कोई जमीन नहीं खरीदी, मैंने कभी कोई मकान भी नहीं खरीदा, मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं अशोक गहलोत से ज्यादा ईमानदार हूं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि मैं पीएम मोदी से बड़ा फकीर हूं, भाजपा जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम करती है।

Related Posts

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights