Nature Nature

भरत ओला को श्री चुन्नीलालजी सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2023 की घोषणा

Nature

भरत ओला को श्री चुन्नीलालजी सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2023 की घोषणा

समाचार-गढ़, 23 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को राजस्थानी के प्रख्यात उपन्यासकार भरत ओला को चतुर्थ श्री चुन्नीलालजी सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार-2023 की घोषणा पर्यावरणविद् एवं पुरस्कार समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इन्दौरिया ने की। शीघ्र ही एक भव्य समारोह में भरत ओला को 31 हजार रुपये की नकद राशि, सम्मान पत्र तथा शाॅल आदि के साथ यह पुरस्कार समर्पित किया जाएगा।
पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि इस वर्ष इस पुरस्कार हेतु विगत दस वर्षों में प्रकाशित उपन्यास आमंत्रित किए गए थे। तीन वरिष्ठ साहित्यकार श्री श्याम महर्षि, डाॅ मदन सैनी तथा मालचंद तिवाड़ी ने आमंत्रित कृतियों का मूल्यांकन कर ओला की कृति नाॅट रिचेबल को इस पुरस्कार के लिए चयन किया है। पुरस्कार प्रायोजक उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी ने बताया कि उनका ट्रस्ट इनलैंड सोमानी फांऊडेशन राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति के उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
भरत ओला राजस्थानी के प्रसिद्ध रचनाकार हैं। 6 अगस्त 1963 को गांव- भिरानी (भादरा) में जन्मे भरत ओला के राजस्थानी में चार कथा संग्रह तथा चार ही उपन्यास प्रकाशित हैं। उनका पुरस्कृत उपन्यास नाॅट-रिचेबल उन माता-पिताओं के दारुण हालात बयान करता है, जिनके बेटे विदेश चले जाते हैं और वे वहीं के होकर रह जाते हैं। वे हथाई नामक प्रसिद्ध कथा पत्रिका के संपादक भी रहे हैं। साहित्य अकादेमी, दिल्ली सहित उन्हें बीस से अधिक पुरस्कार विभिन्न कृतियों पर प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए लम्बा संघर्ष किया है। वर्तमान में आप राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार पूर्व में कथाकार ओमप्रकाश भाटिया, सत्यदीप तथा शंकरसिंह राजपुरोहित को प्राप्त हो चुका है।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights