Nature Nature

पुरानी पेंशन योजना से समायोजित शिक्षक दरकिनार, प्रदेश के हर जिला से करेंगे मांग

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़. राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ एवं राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी की जिला इकाई बीकानेर का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमन्तसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश बाना ने बताया कि सम्मेलन में संघ व सोसायटी से जुड़े समायोजित शिक्षाकर्मी उच्च न्यायालय में लम्बित पुराने मामलों की स्थिति पर चर्चा के साथ ही समायोजित शिक्षाकर्मियों की श्रेष्ठ गुणवता होने के बावजूद भी सरकारी विद्यालयों में हो रही उपेक्षा पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके अलावा पुरानी पेंशन को लागू करवाने के लिए प्रस्ताव लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष बाना ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गत बजट सत्र में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन घोषणा के बावजूद भी समायोजित शिक्षा कर्मीयों को इस योजना से वंचित रखा गया है। इसके लिए संघ द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से पुरानी पेंशन लागू करने के लिए निवेदन किया जाएगा। सम्मेलन में जिला मंत्री धन्नालाल बोडा, शशी शर्मा, मन्चुराम, मांगीलाल जाखड़, रामनिवास पुनियां आदि ने अपने विचार रखे। जिला संगठन मन्त्री ओमप्रकाश गांधीने संयोजन करते हुए आगन्तुको का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights