Nature Nature

होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

Nature

समाचार गढ़। मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर कथित तौर पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘मोंबासा’ और ‘अल बहिया’ नामक टैंकर इस हमले का शिकार हुए। घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित आठ लोग घायल बताए गए हैं।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अल-जुफैर सैन्य अड्डे और अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के ठिकाने पर मिसाइल एवं ड्रोन हमले किए। इसके अलावा, जॉर्डन के एक एयरबेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों और अन्य अहम सैन्य ठिकानों को भी बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने का दावा किया गया है।

ईरानी कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने भी बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब पांच घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में ईरान के बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनार्क, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।

इस ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है तथा क्षेत्रीय संघर्ष के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। दिवाली के माहौल के बीच बीकानेर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास पुरानी रंजिश…

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अपनी वीटो ताकत का इस्तेमाल कर अमेरिका के एक अहम प्रस्ताव को रोक दिया। मामला उत्तरी अफ्रीका के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights