Nature Nature

आचार्य भिक्षु की 300वीं जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ में धर्ममय आयोजन, शाम को होगा 1.25 लाख जाप और धम्म जागरण

Nature

तेरापंथ समाज ने मनाई आचार्य भिक्षु की जयंती, आज होगा 1.25 लाख जाप व रात्रि धम्म जागरण

समाचार गढ़ 8 जुलाई 2025 आचार्य भिक्षु की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को मालू भवन सेवा केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ में भव्य धर्मसभा का आयोजन हुआ। साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में कार्यक्रम की शुरुआत बैनर विमोचन से हुई।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, महिला मंडल और युवक परिषद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैनर का अनावरण किया। इसके पश्चात नमस्कार महामंत्र का जाप और गीतिका का सामूहिक संगान किया गया।

धर्मसभा में साध्वी संगीतश्री, डॉ. साध्वी परमप्रभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा एवं साध्वी शांतिप्रभा ने आचार्य भिक्षु के त्यागमय जीवन और संयमशील साधना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे धर्म और आत्मशुद्धि की प्रेरणा स्रोत हैं।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरड़िया, महिला मंडल से मंजू झाबक, किरण देवी गिया, सुशील बोथरा और अंकित पुगलिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि आज शाम 4 से 7 बजे तक 1.25 लाख जाप का आयोजन किया जाएगा और रात्रि 8:30 बजे से धम्म जागरण होगा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights