Nature Nature

बिग्गा में 28वां वार्षिकोत्सव और दो दिवसीय मेला कल से शुरू, बाबा भैरूंनाथ धाम व तोलियासर धाम में श्रद्धालुओं का आना हुआ शुरू

Nature

समाचार गढ़, 5 सितंबर 2025 (बिग्गा से बनवारी ज़वरियां)।
श्रीडूंगरगढ़ से 14 किलोमीटर दूर बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर स्थित गांव बिग्गा के विश्वरक्षक बाबा भैरूंनाथ धाम पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार से दो दिवसीय मेला एवं 28वां वार्षिकोत्सव आरंभ होगा। मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।

इस मौके पर बाबा भैरूंनाथ का महाभिषेक, श्रृंगार, पूजा-अर्चना एवं 101 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। शनिवार रात्रि विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें महावीर सांखला एंड पार्टी सहित अनेक प्रख्यात भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे। मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया गया है, वहीं मेले में अस्थाई दुकानों की रौनक भी बढ़ने लगी है।

दो दिवसीय मेले के अवसर पर फूलों एवं रोशनी से जगमग बिग्गा भैरव धाम।

इसी तरह तोलियासर भैरव धाम पर भी शनिवार से दो दिवसीय मेला शुरू हो रहा है। यहां देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भैरव देव की प्रतिमा का अभिषेक, श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। उपखंड मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने मेले स्थल का दौरा कर पानी, बिजली और यातायात जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों ही स्थानों—बिग्गा भैरूंनाथ धाम और तोलियासर भैरव धाम—पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। धाम से लेकर सड़क तक भव्य सजावट और रोशनी की चमक श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है।

दो दिवसीय मेले को देखते हुए प्रसाद, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजनी शुरू।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights