Nature Nature

बीकानेर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, एसपी जल्द करेंगे खुलासा

Nature

समाचार गढ़, 24 फरवरी, बीकानेर। जिले के रणजीतपुरा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर को राउंडअप कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार था और उसी इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा को बेहोश कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में दस टीमों का गठन कर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और उनकी टीम को सफलता मिली। पुलिसकर्मी प्रदीप और मोहताराम की भी गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी कावेंद्र सिंह सागर मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। वहीं जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी पीड़िता के घर पहुंचीं और परिवार से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बाप ले लगाए बेटे पर आरोप, माँ की बनवाई फर्जी वसीयत। समाचार गढ़। संपत्ति के विवादों में कहीं भाई भाई तो कहीं भाई बहन और कहीं बाप बेटे आमने सामने…

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    साइड में चल रहें राहगीर को मारी टक्कर, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज। समाचार गढ़। नोखा थाने में सुरपुरा निवासी किशनाराम पुत्र गुमानाराम जाट ने एक कार चालक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक खबरें पढें एकसाथ

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधिक खबरें पढें एकसाथ:

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights