Nature Nature

कृषि आदान निरीक्षक टीम ने 10 हजार बैग नकली उर्वरक का जखीरा किया सीज

Nature

कृषि आदान निरीक्षक टीम ने 10 हजार बैग नकली उर्वरक का जखीरा किया सीज
समाचार गढ़, बीकानेर, 6 फरवरी। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा सहायक निदेशक (कृषि) मुख्यालय सुरेंद्र कुमार मारू के नेतृत्व में जामसर से दाउदसर रोड पर स्थित एक नकली अवैध उर्वरक निर्माण इकाई पर औचक निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की। निर्माण इकाई से मौके पर ही मार्का एवं बिना मार्का लगे 50-50 किलो के बैग में सफेद एवं काले रंग के जिप्सम के दोनों का भंडारण एवं निर्माण होना पाया गया। मौके पर ही कृषि अधिकारी गिरिराज चारण एवं कृषि आदान निरीक्षक टीम ने निर्माण इकाई परिसर व स्टॉक को जप्त कर सील किया। संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि जिप्सम के दानों का उपयोग नकली खाद बनाने में किए जाने की आशंका के चलते यह सीजर की कार्यवाही की गई है। पूर्व में भी कृषि मंत्री जी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में इस तरह की निर्माणी इकाइयों पर राज्य भर में कार्यवाहियां संपादित की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो श्रमिक उपस्थित मिले व कुल 10000 बैग का एक बड़ा जखीरा कृषि विभाग टीम द्वारा सीज किया गया है। कृषि विभाग मौके से ही नकली उर्वरक के नमूने आहरित कर लिए गए हैं तथा जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवा दिये गए हैं। सहायक निदेशक कृषि सुरेंद्र मारू ने बताया कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights