समाचार गढ़, 7 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार को अभी कुछ देर पहले रेल हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हेमासर और श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के बीच हुई, जहां ट्रेन के आगे आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस द्वारा युवक को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र श्रीडूंगरगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल बीकानेर रैफर कर दिया गया।
युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जैसे ही घटना की जानकारी कस्बे में फैली, उप जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और घटना से जुड़े कारणों की जांच में जुटी है।
ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए समाचार गढ़ के साथ।










