Nature Nature

भैरव बाबा के भजनों से सरोबार हुई राजधानी, श्री भैरवनाथ भक्त मंडल की ओर से धूमधाम से आयोजित हुआ सातवां वार्षिक जागरण

Nature

समाचार गढ़, 6 जनवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। ‘नथली में डोलर हिन्डो घाल कलाली’ जैसे भजनों से रविवार को देश की राजधानी सराबोर हो गई। मौका था कस्बे के प्रवासियों द्वारा आयोजित होने वाले श्री बाबा भैरवनाथ के वार्षिक जागरण का। इसमें राजधानी समेत दूरदराज से कस्बे के प्रवासी पहुंचें।
दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित ओल्ड कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित हुए सातवें श्री बाबा भैरव नाथ में वार्षिक जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र राव पहुंचे। उन्होंने बाबा के प्रसिद्ध भजन ‘बाबा म्हारा सज रया मुच्छादार तोरण रो बीन्द लागरिया‘ से समां बांध दिया।

राव ने बाबा के प्रसिद्ध भजन ‘रूणझुण बाजे घुंघरा’ समेत एक से बढ़कर एक भजनों की झड़ी लगा दी जिसमें भक्तगण थिरकने पर मजबूर हो गए। भक्तों की आस्था देखकर भजन गायक भी गदगद हो गए।
राव ने मंच से कहा कि भैरव बाबा की भक्ति अपरंपार है। मैं सालों से देशभर में बाबा के जागरण कर रहा हूं लेकिन राजधानी दिल्ली में राजस्थानी समुदाय कि एकजुटता वाकई सबसे अद्भुत रही। बाबा भैरवनाथ की भक्ति की आस्था का पहला मौका था जिसमें जागरण में शामिल होने के लिए कस्बे के प्रवासी इतनी ठंड के बावजूद दिल्ली के अलावा असम, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से पहुंचे।

इस मौके पर बाबा भैरवनाथ का भव्य पंडाल सजाया गया, जिसमें बाबा का फूलों से श्रंगार किया गया। बाबा को मिठाई पान, फल और छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। श्री बाबा भैरवनाथ भक्त मंडल, चांदनी चौक के सदस्यों ने बताया कि बाबा कि ज्योत के लिए लखासर धाम से मुख्य पंडित जी समेत तोलियासर धाम और बेरासर धाम के पुजारी भी पहुंचे। उन्होंने बाबा की ज्योत, पूजा अर्चना की और सभी भक्तों के लिए मंगल कामना की।
इस मौके पर बाबा के सानिध्य में भक्ति सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जहां भक्तों ने खूब सेल्फी क्लिक की। बाबा के लिए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से प्रसाद बनाने वाले पहुंचे। उन्होंने बाबा के प्रसाद के अलावा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व्यंजन बनाए।
भक्तों ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले जागरण कार्यक्रम में दूरदराज से भी भक्तगण पहुंचते है। इससे कस्बे के लोगों को एक दूसरे से मिलने का भी मौका मिलता है।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights