Nature Nature

हाइवे के गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां डालेगी समिति, अभियान किया शुरू

Nature

समाचार गढ़, 10 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की हाइवे व स्टेट हाइवे को नो एक्सीडेंट ज़ोन बनाने के प्रयास में आज़ाद गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां डालने का अभियान शुरू किया गया है। यह पहल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के थानाधिकारी इन्द्रकुमार जी के नेत्तृव में एस आई धर्मपाल की टीम द्वारा की गई।

गोवंश से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समिति ने यह कदम उठाया है। समिति वर्षो से क्विक एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में तत्पर रहती है। पांच दिन पूर्व रामसरा के पास एक बाइक सवार युवा गौवंश से टकराने से मृत्यु हो जाने के बाद समिति ने इस कार्य के प्रयास को तेज किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रकाश प्रजापत ने बताया कि रेडियम पट्टियों की सामग्री दिल्ली के भामाशाह आसाराम जी, संदीप जी, प्रदीप जी सोनी द्वारा सेवार्थ भिजवाई गई है, और इन्हें बनाने का कार्य भगवानाराम जी सुथार द्वारा सेवार्थ किया जा रहा है।

रेडियम पट्टियों का यह अभियान श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के साथ-साथ सेरूणा व लगभग 35 किमी परिधि में मुख्य सड़कों पर चलाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रात के समय में सड़कों पर गौवंश की उपस्थिति दूर से ही दिखाई दे, जिससे वाहन चालक सावधान हो सकें और दुर्घटनाओं में कमी आ सके। प्रवक्ता मदन सोनी ने बताया कि यह अभियान सप्ताह भर चलेगा और सैकड़ों पट्टियां लगाई जाएंगी।

समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने ग्रामीण अंचल के जागरूक युवाओं से आग्रह किया है कि वे मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाली गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां लगाने हेतु समिति से सेवार्थ प्राप्त करें और अपने क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाएं। इस कार्य में सेवा समिति के शूरवीर मोदी, दुर्गेश नाई, रुपेश सुथार, भीखाराम सुथार, श्याम सैन, इंदरसिंह राजपूत, जयपरकाश जवरिया, सोनू मारू, भवानी सिद्ध, जय धरु, प्रियंक शाह मौजूद रहे।

Related Posts

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights