Nature Nature

खेल, गीत और केक के संग गुज़रा दिन, एजी मिशन में शिक्षक दिवस बना खास

Nature

समाचार गढ़, 7 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में इस शनिवार शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण पूरे दिन एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया, जहां विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने केक काटकर किया। इसके बाद पूरा दिन शिक्षकों के नाम समर्पित रहा। खास बात यह रही कि विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाएं कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने संभालीं। उन्होंने शिक्षकों की तरह परिधान धारण कर कक्षा अध्यापन का अनुभव लिया और टाइम-टेबल के अनुसार कालांश लिए। इस नवाचार से विद्यालय में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ने विशेष आनंद लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा ने किया। इस दौरान मंच पर गीत, नृत्य और हास्य-प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के लिए तरह-तरह के खेलों का भी आयोजन किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में शिक्षिका मनीषा बलदेवा विजेता बनीं।

प्रधानाचार्य डॉ. कौशिक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का अनुभव कराते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं और उनका सम्मान हर विद्यार्थी का कर्तव्य है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षक दिवस का यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय रहा। दिनभर की गतिविधियों ने न केवल अध्यापकों को सम्मान का एहसास कराया बल्कि विद्यार्थियों को भी नई सीख दी।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights