Nature Nature

तीन दिन तक यूं ही पड़ी रही बुजुर्ग महिला की लाश, जब दुर्गंध फैली तब खुला राज…

Nature

समाचार गढ़, 27 मई 2025। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक घर से उठती बदबू ने लोगों को चौंका दिया। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो सामने जो मंजर था, वो रूह कंपा देने वाला था। घर के भीतर 85 वर्षीय रतनी देवी का करीब तीन दिन पुराना शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन दिनों से मृत अवस्था में ही पड़ी थीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। वृद्धा घर में अकेली रहती थीं और अंतिम बार उन्हें शनिवार को ही देखा गया था।

शनिवार रात आई तेज आंधी के दौरान उड़ी मिट्टी उनके शरीर पर जम गई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु उसी दिन हो गई थी।

मंगलवार सुबह जब दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैली तो लोगों ने दरवाजा खोला और यह हकीकत सामने आई। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रतनी देवी की एकमात्र पुत्री कालूबास में रहती है और खुद भी गंभीर रूप से अस्वस्थ है। बड़ी मुश्किल से उसे और उसके पति को टैक्सी में बैठाकर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया।

वृद्धा की बेटी की ओर से पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया गया, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया। मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। परिवार व सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा वृद्धा का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

यह घटना न सिर्फ एक महिला की मौत की, बल्कि उस सामाजिक ताने-बाने की भी कहानी है, जहां बुजुर्ग अकेले रह जाते हैं और तीन दिन तक किसी को खबर तक नहीं होती।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights