Nature Nature

माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के मद्देनजर जिला कलक्टर ने ली बैठक

Nature

समाचार गढ़, 18 मई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जुड़े सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने बीकानेर आकर इसकी पूरी तैयारियां देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके मद्देनजर इसकी गंभीरता को समझना तथा आदेशों की पूर्ण गंभीरता से पालना करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की यात्रा तक कोई भी कर्मचारी-अधिकारी अवकाश नहीं लेगा तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। प्रत्येक आदेश की अक्षरशः पालना हो। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुरूप अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि गर्मी के मद्देनजर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभा स्थल पर प्रवेश, निकास, बैठक, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, पास जारी करने सहित प्रत्येक बिंदु के बारे मे जाना।
जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्दनेनजर जिला स्तर पर 19 मई से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। यह नियंत्रण कक्ष राउंड दा क्लॉक कार्य करेगा। इसके माध्यम से सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाएगा। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक दवाइयां, ओआरएस एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights