Nature Nature

पेयजल किल्लत से जूझ रहा पूरा कस्बा, अधिकारी मौन, जलापूर्ति के लिए चौरडिया ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

Nature

पेयजल किल्लत से जूझ रहा पूरा कस्बा, अधिकारी मौन

जलापूर्ति के लिए चौरडिया ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 9 सितंबर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में इन दोनों पेयजल किल्लत को लेकर जनता परेशान है और जलापूर्ति के लिए हर वार्डों के लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं परंतु विभागीय अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है तथा लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चोरडिया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि स्थानीय जनता विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूरे कस्बे में जल संकट का सामना कर रही है तथा गर्मी के इस मौसम में पीने तक के लिए पानी नहीं मिलने से जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है। आम जनता महंगे दामों पर घरों में टैंकरों से पानी डलवाने को मजबूर हैं। पूरे कस्बे में पेयजल किल्लत के चलते स्थानीय जागरूक लोग पानी नहीं मिलने से धरना प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन स्थानीय अधिकारियों को जनता के इस दुख दर्द की कोई चिंता नहीं है और वह कुंभ करनी नींद सो रहे हैं।

वार्ड 23 से 30 तक के नागरिकों ने किया पानी के लिए विरोध प्रदर्शन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अनदेखी के चलते सरदारशहर रोड़ के समस्त वॉलों में गत एक साल पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। इस संबंध में शुक्रवार को वार्ड संख्या 23 से 30 तक के उपभोक्ताओं ने विभाग के समक्ष प्रदर्शन किया वहीं न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की है।
शुक्रवार को पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी एवं पार्षद रामसिंह जागीरदार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया और स्थानीय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन में जगदीश तिवाड़ी,विनोद शर्मा,पवन कुमार सिखवाल,बजरंग सिंह,हरिप्रसाद प्रजापत,रौनक सारस्वत,किशोर माली,राणा सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिखवाल,ओमप्रकाश भार्गव,सीताराम स्वामी,ओमप्रकाश प्रजापत,लालचंद नाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।विभाग के आगे प्रदर्शन करने के बाद सभी उपभोक्ता न्यायालय पहुंचे और न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका प्रस्तुत कर विभाग के सहायक अभियंता बृजमोहन मूंड, कनिष्ठ अभियंता बजरंग पड़िहार एवं जलापूर्ति ठेकेदार अब्दुल को जलापूर्ति समय पर करने के लिए पाबंद करने और उचित कार्यवाही अमल में लाने के लिए गुहार की गई।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights