Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को मिलेगी चार्जशीट, नोखा के सहायक अभियंता को नोटिस

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल पर दर्ज और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रकरणों की अलग-अलग समीक्षा की और आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। संपर्क पोर्टल पर अधिक समय तक प्रकरण लंबित रहने को गंभीरता से लिया और इनका निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। नगर विकास न्यास, विद्युत निगम तथा नगर निगम द्वारा शिकायतों का समाधान नहीं करवाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए निर्धारित से अधिक समय लगाने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के लिए निर्देशित किया। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को चार्जशीट और नोखा के विद्युत निगम सहायक अभियन्ता को नोटिस देने के निर्देश दिए।
शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की हो जांच
जिला कलक्टर ने कहा कि निस्तारित परिवदनाओं की रेण्डमली जांच करवाई जाए। इसमें लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से निस्तारण संबधी फीडबैक लेगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विभागीय अधिकारी जांच करेंगे।
सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना बिश्नोई ने बताया कि विभिन्न विभागों के पास गत माह में कुल 1 हजार 839 शिकायते लंबित हैं, जिनमें से सर्वाधिक प्रकरण नगर निगम, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा विकास अधिकारी लूणकरनसर के शामिल हैं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, एडीएम (सिटी) अरूण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., निगम आयुक्त पंकज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा उपखण्ड मुख्यालयों पर वीसी के माध्यम से सभी उपखण्ड अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights