Nature Nature

सीजन का पहला घना कोहरा छाया, फसलों को मिलेगा सहारा। किसानों ने बताया— कोहरा फसलों के लिए संजीवनी

Nature

सीजन का पहला घना कोहरा छाया, फसलों को मिलेगा सहारा। किसानों ने बताया— कोहरा फसलों के लिए संजीवनी
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ | 23 दिसंबर 2025 | गौरीशंकर सातलेरा
दिसंबर का महीना अब समाप्ति की ओर है। इस बार लंबे समय तक ठंड और कोहरे का असर नहीं होने से फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, जिससे किसान वर्ग मायूस नजर आ रहा था। कोहरे और सर्दी के अभाव में फसलों का विकास प्रभावित होता दिखाई दे रहा था।
इसी बीच मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। किसानों ने इसे फसलों के लिए संजीवनी बूटी बताया है। किसानों का कहना है कि इस बार सर्दी नहीं बढ़ने और दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण फसलों की बढ़तवार नाममात्र रह गई थी और फसलों पर संकट साफ नजर आ रहा था।
सोमवार को चली उत्तरी हवा ने कोहरे के संकेत दे दिए थे और मंगलवार सुबह पूरे श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कोहरे की परत छाई रही। किसानों के अनुसार यह कोहरा फसलों में नमी बनाए रखने में सहायक होगा, जिससे फसलों के विकास को गति मिलेगी।
दूसरी ओर घने कोहरे का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। कम विजिबिलिटी के चलते वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। सीकर से सब्जी लेकर आने वाले वाहन चालक महावीर प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
वाहन चालक ध्यान दें
समाचार गढ़ वाहन चालकों से अपील करता है कि—
अति आवश्यक होने पर ही वाहन लेकर घर से निकलें।
वाहन की गति धीमी रखें।
वाहन की आगे-पीछे की सभी लाइटें चालू रखें।
ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें और जल्दबाजी न करें।
क्योंकि आपका जीवन आपके परिवार और रिश्तेदारों के लिए अनमोल है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights