Nature Nature

गर्मी के तेवर हुए ढीले, तेज हवाओं के साथ श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जमकर बरसी काली घटाएं

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 1 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँवो में अलसुबह काली घटाओं ने जमकर पानी बरसाया। पिछले कई दिनों से लगातार उमस एवं गर्मी से परेशान आमजन को आज इंद्र देव ने राहत दी। आज श्री डूंगरगढ़ अंचल के कई गांवों में झमाझम बरसात से भूमि पुत्र किसानों के चेहरे खिलखिला उठे हैं।

भारी बरसात से श्री डूंगरगढ़ अंचल का कितासर गांव हुआ पानी पानी।

किसानों ने बताया कि इस समय फसलों को बरसात की सख्त जरूरत थी क्योंकि गड़बड़ाई विद्युत आपूर्ति कोढ़ में खाज का काम कर रही थी, जिसके चलते सिंचित फसले मुरझा रही थीं। अब ऊपर वाले ने रहम करते हुए किसानों को राहत दी है। वहीं बारानी फसलों को भी भरपूर फायदा मिलेगा।

बिग्गा गांव के किसान बनवारी झंवरिया ने कहा कि आज तो ऊपर वाले ने मौज कर दी, चारों तरफ डेर भर नाख्या। यानि चारों तरफ अच्छी बरसात से भूमि पुत्र हर्षित नजर आ रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलों में भी जोरदार बढ़तवार होगी।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में बरसात से ढहा कच्चा कमरा।

हालांकि, बरसात से निचले इलाकों में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हुई। श्री डूंगरगढ़ के कितासर में तेज बारिश से हालात खराब हो गए हैं। गलियों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। यहां पानी रिचार्ज के लिए बने कुएं भर गए हैं। निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने के समाचार भी मिल रहे हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। आसमान काले बादलों से अटा हुआ है।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में बरसात से ढहा कच्चा कमरा
उमड़ घुमड़ कर आई काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी कई गांव हुए तर बतर
बरसात से खिलखिलाती बारानी फसल।
  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights