Nature Nature

अभिजीत मुहूर्त में हुई श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, रात्रि जागरण में झूमे श्रद्धालु

Nature

अभिजीत मुहूर्त में हुई श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

समाचार गढ़, 15 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास के आशीर्वाद बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सोमवार को दिन के 12 बजकर 8 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में हुई। इससे पूर्व पूनरासर हनुमानजी मंदिर के पुजारी रतनलाल बोथरा ने पवित्र ज्योत करवाई। युवा संत संतोष सागर महाराज की उपस्थिति रही। यजमान परिवार के विनोदकुमार तथा शंकरलाल सोमवार को प्रातः पूनरासर हनुमानजी मंदिर से अखण्ड ज्योत लेकर आए, जिसे यहां स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मंदिर की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यहां नव दिवसीय, नव कुण्डीय शिव- शक्ति, हनुमद याग का आयोजन किया गया। रतनगढ़ के यज्ञाचार्य पंडित पवनकुमार सारस्वा तथा पारस सारस्वा के दिशा निर्देश में 14 पंडितों ने प्रति दिन प्रातः 7बजे से सवा ग्यारह बजे तक पूजन, हवन तथा देवाहूतियों का कार्य किया। यज्ञ की पूर्णाहूति सोमवार को सवा एक बजे हुई। यज्ञाचार्य पंडित पवनकुमार सारस्वा ने बताया कि यज्ञ के यजमान जगदीश प्रसाद गुरावा ने सर्व जन कल्याण के उद्देश्य से इस यज्ञ का आयोजन किया। क्षेत्र के लोग धन-धान्य से सुखी सम्पन्न रहे तथा वे सदैव स्वस्थ प्रसन्न रहे, ऐसी पवित्र कामना के साथ इस यज्ञ तथा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। मंदिर में मां भद्रकाली, शिव परिवार तथा हनुमान जी महाराज की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। यद्यपि मंदिर का निर्माण जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार ने करवाया है, किन्तु आज के बाद इसे सार्वजनिक मंदिर का दर्जा दे दिया गया है। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, ओमप्रकाश गुरावा, डाॅ चेतन स्वामी, दिलीप कुदाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे, हनुमान कुदाल ने भजन, आरती, हनुमान चालीसा आदि प्रस्तुत किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भण्डारा किया गया।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights