Nature Nature

300वें दिन भी जारी ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष का अनिश्चितकालीन धरना, राखी के धागों में बंधा संघर्ष का संकल्प

Nature

समाचार गढ़, 9 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 स्थित तहसील कार्यालय के सामने ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 300वें दिन भी जारी रहा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धरना स्थल एक अलग ही भावनाओं का केंद्र बन गया, जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने धरना स्थल पहुंचीं।

धरना स्थल पर मौजूद राजेन्द्र प्रसाद स्वामी, मदनलाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, राजाराम गोदारा, नारायणनाथ, प्रकाश गांधी, राजू गुसाईं, मालाराम, आदूराम बाना ने बहनों से राखी बंधवाकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

धरनार्थियों ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पिछले 300 दिन से टल रहा है, जबकि इसके अभाव में सड़क हादसों के बाद घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और कई जिंदगियां समय से पहले बुझ जाती हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।

बहनों ने भावुक शब्दों में कहा— “हर साल हम रक्षाबंधन अपने घर पर मनाते थे, लेकिन इस बार हमें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने धरना स्थल पर आना पड़ा। हमारी यह राखी सिर्फ रक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन बचाने के संघर्ष का धागा भी है।” धरना स्थल पर राखी के धागों में लिपटा यह जज्बा आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights