Nature Nature

हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों की यात्रा खतरे में, हाइवे के किनारों पर बने जानलेवा खड्डों से बड़े हादसे की आशंका

Nature

हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों की यात्रा खतरे में,हाइवे के किनारों पर बने जानलेवा खड्डों से बड़े हादसे की आशंका,हाइवे निर्माण कंपनी बेपरवाह

समाचार गढ़, 20 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर हाइवे निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही सामने आ रही है। हाइवे निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही से हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों की यात्रा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। बरसात के पानी से हाइवे के किनारों पर काफी गहरे खड्डे बन गए हैं। हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने बताया कि बरसात के पानी से हाइवे के दोनों ओर किनारों पर कई जगह कटाव आ गए हैं। वाहन चालकों ने बताया कि रात के समय सड़क के किनारों पर बने जानलेवा खड्डे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है। आमने सामने जब भारी गाड़िया गुजरती है तो इन खड्डों के धंसने से सड़क टूट कर कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। किनारों पर बने खड्डों से सड़क को भी नुकसान हो रहा है। हाइवे के किनारों पर जगह जगह आए कटाव हाइवे निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। यहां से रोज हाइवे निर्माण कंपनी की गश्ति गाड़ी सहित हाइवे के जिम्मेदार गुजरते हैं लेकिन अफसोस की बात है कि इन जिम्मेदारों को हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। वाहन चालकों ने कहा कि हाइवे निर्माण कंपनी टोल वसूलने में मशगूल है। हाइवे से गुजरने वाले मुसाफिरों की सुरक्षा को लेकर हाइवे निर्माण कंपनी बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। हालांकि एक आध जगह पर हाइवे निर्माण कंपनी द्वारा रस्सियां बांध कर इतिश्री कर ली गई है लेकिन पिछले कई दिनों से सड़क के किनारों पर सुरसा की तरह मुंह बायें खड्डों को भरने की जहमत नहीं उठाई गई है। शायद लगता है कि हाइवे निर्माण कंपनी किसी हादसे का इंतजार कर रही है या फिर मानसून के निकलने के इंतजार में है। वाहन चालकों ने हाइवे निर्माण कंपनी के जिम्मेदारों से हाइवे के किनारों पर बने खड्डों को अति शीघ्र भरने की मांग की है ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को होने से टाला जा सके।

बरसाती पानी से बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे के किनारों पर बने कटाव से बनी बड़े हादसे की आशंका ।

बरसात के पानी से हाइवे के किनारों पर सुरसा की तरह मुंह बायें बड़े बड़े कटाव हाइवे निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही को दर्शा रहे हैं।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights