Nature Nature

मुख्य बाजार को मिलेगा नया बस स्टैंड, मानमल शर्मा ने लिया निर्माण कार्यों का जायज़ा

Nature

मुख्य बाजार को मिलेगा नया बस स्टैंड, मानमल शर्मा ने लिया निर्माण कार्यों का जायज़ा

समाचार गढ़, 23 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण तेजी से जारी है। आज पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। करीब 79 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस बस स्टैंड में आरसीसी चौक, मजबूत चारदीवारी और आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं। पालिका के बजट से तैयार हो रहा यह नया बस स्टैंड न केवल ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली निजी बसों के लिए सुविधाजनक ठिकाना बनेगा, बल्कि यहां लंबे समय से चली आ रही पानी भराव और गंदगी की समस्या का भी समाधान होगा। मानमल शर्मा ने कहा कि यह बस स्टैंड शहर के यातायात व व्यापार दोनों के लिए नई शुरुआत का संकेत होगा। निरीक्षण के दौरान श्याम सुंदर पुरोहित, नवरंग राम सारस्वत, मनोज कुमार माली, नंदकिशोर नाई, बल्लू सिंधी, कन्हैयालाल गुरावा, उमाशंकर सिंधी, महादेव ताँवनिया, धन्ना नाथ सहित स्थानीय व्यापारीगण भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights