Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में दीपावली की रौनक, भीड़, मिठाई और रंगीन रोशनी से सजा हर कोना

Nature

समाचार गढ़, 20 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। दीपों का पर्व दीपावली आज पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ का बाजार सुबह से ही रौनक से भर गया। गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक भारी भीड़ उमड़ी हुई है। लोग उत्साह से पटाखे, दीये, सजावटी सामान, मिठाइयाँ और प्रसाद की खरीदारी में जुटे हैं। सड़क किनारे सजी मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें नजर आ रही हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर जबरदस्त उत्साह है, वहीं महिलाएं पूजा-सामग्री और साज-सज्जा की वस्तुएं चुनने में व्यस्त हैं। दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा बाजार जगमगा उठा है, मानो हर घर, हर दुकान खुशी की रोशनी से नहा गया हो। लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल रखा है। बस स्टैंड और पूरे बाजार क्षेत्र में पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ दीपोत्सव का उल्लास चरम पर रहेगा। बाजार की चमक, लोगों के चेहरों की मुस्कान और चारों ओर फैली रोशनी इस बात का प्रतीक है कि दीपावली का पर्व सिर्फ घरों को ही नहीं, दिलों को भी रोशन कर देता है। बता दें कि कल 21 अक्टूबर को भी बाजार खुला रहेगा, वैसी ही रौनक व खरीददारी देखने को मिलेगी।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights