Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की अनदेखी: घूम चक्कर से हाई स्कूल रोड पर सड़क के बीच की लाइट लंबे समय से बंद

Nature

नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी से रोड लाइटें बंद, अंधेरे में डूबी घुमचक्कर से हाई स्कूल की सड़क

समाचार गढ़ 30 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में घूम चक्कर से हाई स्कूल रोड तक सड़क के बीच में लगी लाइट पिछले लंबे समय से बंद पड़ी है। कुछ ऐसे ही हालात कस्बे में लगे विधुत पोल पर लगी लाइटों का भी है। जिसमें काफी जगह लाइटें बंद पड़ी है। इन रोड लाइटों के बंद होने के कारण गली ओर सड़क पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सड़क पर सही तरीके से देखने में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व इस क्षेत्र में चोरी, लूटपाट, और अन्य अपराधों को अंजाम दे सकते हैं सड़क पर गड्ढे या अन्य अवरोधकों का पता नहीं चल पाता, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को चोट लग सकती है। इस संबंध में कस्बे के नागरिक पालिका प्रशासन को कई बार अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है।

नगर पालिका की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित और रोशन बनाए रखे। नगर पालिका को नियमित रूप से सड़कों और उनकी लाइटों का निरीक्षण करने की जरूरत है और किसी भी खराबी को तुरंत ठीक करवाना चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

नगर पालिका को अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए और नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। यदि श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका इस समस्या पर त्वरित कार्यवाही नहीं करती है, तो यह नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति उसकी अनदेखी को दर्शाता है। नागरिकों को भी इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए और प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग करनी चाहिए।

समाचार गढ़ आपके क्षेत्र की समस्याओं और खबरों को उजागर करने का माध्यम है। आपके इलाके की समस्या की सूचना हमें भेजे हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ उठाने का काम करेंगे।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights