Nature Nature

समाचार गढ़ की खबर का असर: गांधी पार्क के पास गाड़ी चेंबर में गिरी, उपखंड अधिकारी ने त्वरित समाधान कराया

Nature

समाचार गढ़, 30 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़। सोमवार शाम को गांधी पार्क के पास एक चौपहिया गाड़ी चेंबर में गिरने की खबर समाचार गढ़ ने प्रकाशित की। इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को चेंबर से बाहर निकाला। समाचार गढ़ द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार सुबह तक समस्या का समाधान हो गया।

उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की त्वरित कार्रवाई

समाचार गढ़ की खबर जब उपखंड अधिकारी उमा मित्तल तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत नगरपालिका ईओ को फोन कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। आरटीआई एक्टिविस्ट ललित ओढ़ ने भी इस मामले की जानकारी उपखंड अधिकारी को दी थी, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आई।

सफाई निरीक्षक कमल चावरिया की टीम ने किया समाधान

मंगलवार सुबह सफाई निरीक्षक कमल चावरिया के नेतृत्व में जमादार बबलू और विष्णु मौके पर पहुंचे और चेंबर को ठीक किया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए बाजार के दुकानदारों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल का आभार जताया।

समाचार गढ़ जन-जन की आवाज़

श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों ने समाचार गढ़ की प्रशंसा करते हुए उसे जन जन की आवाज बताया। इस घटना को उजागर करने और त्वरित समाधान दिलाने में समाचार गढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने समाचार गढ़ का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे मामलों में समाचार गढ़ सक्रिय रहेगा।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights