Nature Nature

विधायक ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाने की मांग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले सेंटर श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की अघोषित कटौती से किसानों को हो रही परेशानी के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी को पत्र लिखा है और क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाकर पकाव पर खड़ी फसलों के बचाव के लिए निर्बाध रूप से किसानों को बिजली आपूर्ति देने की मांग की है। विधायक महिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि श्रीडूंगरगढ़ सहित जिलेभर में रबी की फसलें पकाव पर खड़ी है और बढ़ती गर्मी के चलते फसलों को प्राप्त सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन किसानों को 3 से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे किसानों की मेहनत से तैयार फसल अंतिम समय में बिजली नहीं मिलने से खराब हो रही है। जिससे किसानों के सामने फसल उत्पादन कम होने की आशंका पैदा हो गयी है। विधायक महिया ने कहा कि किसानों के लिए घोषित 6 घंटे बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विधायक महिया ने ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से दूरभाष पर वार्ता कर श्रीडूंगरगढ़़ सहित बीकानेर जिले में किसानों को मिल रही अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के संबंध में अवगत करवाया है व किसानों को निर्बाध रूप से बिजली देकर राहत देने की मांग की है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights