Nature Nature

नहीं थम रहा लखासर का आंदोलन, विधायक का जबरदस्त विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। लखासर हल्के के गाँवों को सूडसर उप तहसील में मिलाए जाने के बाद ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है और इसको लेकर पिछले कई दिनों से ग्रामीण धरने पर आंदोलनरत है। आज भारतीय किसान संघ तहसील इकाई द्वारा सैंकड़ो ग्रामीणों के साथ पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग के जिलाध्यक्ष तोलाराम जाखड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लखासर हल्के में जिन  गांवों को आवागमन के साधन में परेशानी है उन गांवों को वापिस श्रीडूंगरगढ़ में जोड़ने की बात कही गई है। इस ज्ञापन में 14 ग्राम पंचायतों के नाम है जिनको श्रीडूंगरगढ़ में वापिस मिलाना है। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि 10 दिनों में अगर इन ग्राम पंचायतों को श्रीडूंगरगढ़ में वापिस मिलाने के आदेश नहीं मिलते है तो विरोध स्वरूप उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में काम करें जनता को परेशान करने वाले कदम ना उठाये। इस तरह के कदम कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे।
बता दें कि  लखासर में इतने दिनों से चल रहे इस धरने के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़,  प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा एवं आरएलपी नेता विवेक माचरा भी पहुँच चुके है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ विधायक का जबरदस्त विरोध भी इन नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष मोहन स्वामी, तहसील मंत्री बेगराज लुखा, उपाध्यक्ष रामकिशन गोदारा, अन्य जनप्रतिनिधि मांगीलाल गोदारा, पूर्व सरपंच घनश्याम मुंड, बजरंग मुंड, दुलाराम गोदारा, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्यानी, महेंद्र सिंह तंवर, शिव नाई, बनाराम गरुवा, पेमाराम गरूवा, स्वरूप नाथ सिद्ध, भंवर नाथ सिद्ध, दशरथ सिंह, पूनरासर सरपंच प्रकाश नाथ तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights