Nature Nature

कथाओं का उद्देश्य कथ्य के तथ्य को पकड़ने का होना चाहिए–संतोष सागर

सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का द्वितीय दिवस

Nature

समाचार गढ़। हरिद्वार स्थित परमार्थ आश्रम में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा में दूसरे दिन की कथा सुनाते हुए राष्ट्रीय युवा संत संतोष सागर ने कहा कि- कथा प्रवचनों का एकमेव उद्देश्य जन चेतना एवं संस्कार जागरण का रहना चाहिए। कथाएं तो हमने बहुत सुनी है, पर कोई शब्द हमें आंदोलित नहीं करता तो उसकी व्यर्थता का बोध होता है।
आप ने हरिद्वार तीर्थ का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए कहा कि यहां कि धरा और धारा दोनों दिव्य है। यह हमें चिन्मय बोध देती है। यहां आकर ऐसी प्रेरणा बननी चाहिए, जिससे हमारा अंतर-आभ्यंतर कलुषा रहित हो जाए। यहां आए हुए ज्ञान पिपासुओं को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है, क्योंकि अन्य क्षेत्र के पापों को यहां त्राण मिलता है, पर यहां किए पाप वज्र के समान हो जाते हैं। आपने विस्तार से समझाया कि गंगा और ज्ञान गंगा, दोनों में समानता है। श्रीमदभागवत भगवान के मुख से निसृत है, जबकि गंगा, भगवान के चरणों से। हैं, दोनों ही नारायणी। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि हमें अपने आर्ष ग्रंथों की संक्षिप्त जानकारी अवश्य होनी चाहिए। हमें वेद वेदांग, उपनिषद्, स्मृति, पुराणों की संक्षिप्त बातें पता होनी चाहिए, वरना हम कैसे सनातनी हैं? आपने इस बात पर भी बल प्रदान किया कि अध्यात्म का मार्ग शूरवीरों का मार्ग है, यहां तो उत्कंठा, लालसा और पिपासा रखकर ही आगे बढ़ा जा सकता है।
आज की कथा के यजमान अलवर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री किशन गुप्ता एवं उनकी धर्म पत्नी थे। कथा के उपरांत कल के यजमान मुन्नासिंह तथा श्री किशन गुप्ता का दुपट्टा ओढाकर, गीता भेंटकर सम्मान किया गया।
कथा के उपरांत उपस्थित साधकों को सम्बोधित करते हुए साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि जीवन में बहुत थोड़ी सी बातें पकड़ कर हम अपना कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धन कमाना कोई बुरा कर्म नहीं है। उसे सौ हाथों से कमाइए, पर अपने कमाए धन को जन हित में हजार हाथों से खर्च करने का विवेक भी अपने भीतर जगाएं।
प्रातः पितृ तर्पण का अनुष्ठान परमार्थ घाट पर सामूहिक रूप से किया गया। संचालन पत्रकार शिवकुमार तिवाड़ी ने किया ।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights