Nature Nature

एनएच-11 पर टूटी लोहे की फेसिंग से बढ़ा हादसों का खतरा; गौवंश विचरण को लेकर विधायक सारस्वत ने कलेक्टर को लिखा पत्र

Nature

समाचार गढ़ 16 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कारण—हाईवे के दोनों ओर और डिवाइडर के बीच लगाई गई लोहे की फेसिंग का टूट जाना और जर्जर होना। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से होकर गुजरने वाले लगभग 3 किमी हिस्से में, जबकि शेरुणा और कितासर के पास करीब डेढ़-डेढ़ किमी लंबाई में फेसिंग असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी जा चुकी है।

फेसिंग टूटने से बेसहारा गौवंश खुले में हाईवे पार कर रहा है, जिससे वाहनों की टक्कर की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते महीनों में पशुओं से टकराकर कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता पर स्थानीय स्तर पर नाराजगी है।

विधायक सारस्वत ने प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुद्दे को गंभीर मानते हुए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है: “एक तरफ असामाजिक तत्व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की चुप्पी चिंता का विषय है। फेसिंग, जो सड़क सुरक्षा के लिए लगाई गई थी, आज खुद सुरक्षा की गुहार लगा रही है।”

सारस्वत ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि श्रीडूंगरगढ़, शेरुणा और कितासर क्षेत्र में टूटी फेसिंग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो, तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights