Nature Nature

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

Nature

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अब शिक्षा में ही नहीं खेलकूद में भी पूरे राज्य में टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। कस्बे की भारती निकेतन के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य मैरिट बनाने के बाद अब राज्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। भारती निकेतन की आठवीं क्लास की छात्रा खुशबू चौधरी पुत्री रामकरण कड़वासरा ने 46 केजी भार वर्ग में कुश्ती में राज्य में सिल्वर मैडल हासिल किया है। वहीं 9वीं क्लास के छात्र हरीश नाथ पुत्र मांगीनाथ ने 48 केजी भार वर्ग में ब्रोंज मेडल हासिल करके अपनी स्कूल के साथ-साथ श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 66वीं राज्य स्तरीय अंडर 14वर्ष के छात्र-छात्राओं की अलवर में आयोजित हुई थी। इन बच्चों को गीता-बबिता फोगाट जो इंटरनेशनल खिलाड़ी है उनके भाई राजेश फोगाट, लक्ष्मणराम पहलवान व सिकंदर सिंह पीटीआई ने आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने दोनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में नित नई बुलंदियों को हासिल करने की कामना की।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 166.49 अंक की बढ़त के साथ 78,094.64 पर बंद…

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    समाचार-गढ़ 31 जुलाई 2026। भारत के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कई पदक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का वीडियो संदेश, बोले- ‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में खारिज, ट्रंप के अधिकार बरकरार

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट

    RBI का बड़ा प्रयोग: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू, जानिए क्यों चुने गए छोटे नोट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights