Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव मे बनेगा गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का मंदिर, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय

Nature

समाचार-गढ़, 11 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने आस्था प्रकट करते हुए सामूहिक बैठक कर जाखड़ समुदाय के कुल देवता गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का मंदिर बनाने का सहरानीय निर्णय लिया है।तथा मंदिर निर्माण कमेटी का गठन किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव के सार्वजनिक कुए के पास वीर बिग्गाजी महाराज का वर्षो पुराना छोटा मंदिर बना हुआ है जो चारो तरफ से खुला है। इस मंदिर को बड़े मंदिर का रूप देने के लिए ग्रामीणों ने संयुक्त बैठक कर निर्णय लिया कि इस मंदिर को बड़ा एवं भव्य बनाया जाए ।जिस पर सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए मंदिर निर्माण का निर्णय लिया तथा शुक्रवार को पंडित जेठमल पुरोहित ने सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच शुभ चौघड़िया मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ इस मंदिर के निर्माण की नींव रखी ।इस पावन अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जनसहयोग से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कर गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर की नींव रखते हुए ग्रामीण । फोटो गौरी शंकर तावनिया
पंडित जेठमल पुरोहित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन कर वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर की लगाई नींव ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन। समाचार गढ़ 1 जून 2026। हाल ही में देश भर में कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया क्रांति के रूप…

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    सोमवार को शेयर मार्केट अपडेट भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट। समाचार गढ़ 1 जून 2026। जून के पहले दिन दिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन।

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    भारी उतार चढ़ाव रहा, शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार, लगातार चौथे दिन रही गिरावट

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना

    मौसम अपडेट, 3-4 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, अगले एक सप्ताह गर्मी व हीटवेव से राहत की संभावना

    1 जून से आमजन की जेब पर असर: गैस सिलेंडर महंगा, UPI अलर्ट नियम बदले, सोलर पैनलों पर सख्ती

    1 जून से आमजन की जेब पर असर: गैस सिलेंडर महंगा, UPI अलर्ट नियम बदले, सोलर पैनलों पर सख्ती

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    पैरोल आदेश के बाद भी 24 दिन जेल में रखा, सुप्रीम कोर्ट ने 11 लाख रुपए देने के दिए आदेश

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights