Nature Nature

तेरापंथ युवक परिषद की ‘सार संभाल यात्रा’ पहुंची श्रीडूंगरगढ़ — युवाओं के लिए दिया बड़ा संदेश, संगठन की ताकत देख प्रभारी भी हुए प्रभावित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में अभी देश भर में सार सम्भाल यात्रा के तहत शाखा प्रभारी को सशक्त एवं संगठित करने के उद्देश्य से परिषद के शाखा प्रभारी ललित राखेचा एवं विजेंद्र छाजेड़ का श्रीडूंगरगढ़ आगमन हुआ। इस अवसर पर तेयुप व तेकिमं की टीम ने अपने सदस्यों के साथ जैन दुप्पटा पहना कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में शाखा प्रभारी द्वारा तेरापंथ युवक परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्य, संगठनात्मक आयामों एवं आध्यात्मिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि व्यक्ति त्याग, संयम और तप के मार्ग में आगे बढ़ता है तो स्वयं का विकास अपने आप हो जाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीडूंगरगढ़ परिषद देश की उन चुनिंदा परिषदों में से एक है, जहाँ से लोग ऊर्जा और प्रेरणा लेने आते हैं।

इस अवसर पर ललित राखेचा ने अपने उद्बबोधन में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ परिषद अपने आप में एक आदर्श एवं श्रेष्ठ परिषद है। अध्यक्ष विक्रम मालू ने आए हुए प्रभारी को धन्यवाद देते हुए उनको अबतक के सारे कार्यक्रम की रिपोर्टिंग दी। साथ ही मंत्री पीयूष बोथरा ने परिषद् की जानकारी देते हुए सारे कार्यक्रमों को सूची साझा की। साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने मंगल प्रेरणा देते हुए मंगल पाठ सुनाया एवं आगामी सभी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित कर सभी को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, सहमंत्री सुमित बरडिया, मोहित बोरड, संगठन मंत्री गौरव बोथरा, नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक, प्रवीण बोथरा, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, सह संजोयक विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक, यश चोपड़ा, सक्षम दूगड़, सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया आदि समाजजन की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights