Nature Nature

26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय बिकाणा मुद्रा महोत्सव, देश-विदेश के संग्रहकर्ता होंगे शामिल

Nature

26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय बिकाणा मुद्रा महोत्सव, देश-विदेश के संग्रहकर्ता होंगे शामिल
समाचार गढ़, बीकानेर।
बीकाणा न्यूमिसमेटिक सोसायटी की ओर से आगामी 26, 27 व 28 दिसंबर को तीन दिवसीय बिकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन गंगाशहर रोड स्थित जैन स्कूल के सामने अग्रवाल भवन में होगा, जिसमें देश-विदेश से सिक्कों, करेंसी नोटों और डाक टिकटों के संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ कलेक्शन के साथ शिरकत करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष किशन लाल सोनी ने बताया कि इस मुद्रा महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर प्राचीन सिक्के, करेंसी नोट, टोकन, मेडल, डाक टिकट, पुराने समाचार पत्रों सहित अनेक ऐतिहासिक व दुर्लभ वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव की खास बात यह रहेगी कि बीकानेर के स्थानीय लोग अपने पुराने व नए सिक्कों और करेंसी नोटों का निःशुल्क मूल्यांकन करवा सकेंगे। किशन लाल सोनी ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया व यूट्यूब के माध्यम से सिक्कों और नोटों की कीमतों को लेकर भ्रामक प्रचार कर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में आमजन को सही जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह बीकानेर में तीसरी बार इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित हो रही है और पिछली दो प्रदर्शनियों में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डा. नितिन गोयल, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान द्वारा किया जाएगा।
सोसायटी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह पारख ने बताया कि महोत्सव के दौरान बीकानेर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जाएगा, ताकि बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और महत्व के प्रति प्रेरित किया जा सके।
आयोजकों के अनुसार तीनों दिनों में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस आयोजन में बेंगलुरु, महाराष्ट्र, कोलकाता, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगाल, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित देश के विभिन्न राज्यों से संग्रहकर्ता भाग लेंगे।
इस मुद्रा महोत्सव में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights