Nature Nature

मौसम ने ली करवट, आसमान अटा बादलों से, सुबह सुबह हुई बूंदाबांदी, किसान आशंकित

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राजस्थान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ से बरसात की संभावना प्रबल हो गई है।
मौसम विभाग ने 28 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। शनिवार शाम तक मौसम बिल्कुल साफ नजर आ रहा था तो आज सुबह जब लोग उठे तो आसमान काले बादलों से ढका हुआ नजर आया।कई गांवों में सुबह सुबह बूंदाबांदी के समाचार मिल रहे हैं। हालांकि मौसम में परिवर्तन के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली । सोमवार तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है।
मौसम परिवर्तन के साथ ही किसान वर्ग भी आशंकित नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि पूर्व में शीतलहर की चपेट में आने से इसबगोल, सरसों की फसल पहले ही चौपट हो चुकी है अब अगर बारिश के साथ ओले गिरेंगे तो बची हुई फसलो के चौपट होने की चिंता किसानों को सता रही है। साथ ही किसानों का कहना कि अगर बारिश होती है तो कोई नुकसान की आशंका नहीं है ओलावृष्टि की संभावना किसानों को सता रही है।

मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया आसमान अटा बादलों से।बरसात की पूरी संभावना ।फोटो गौरीशंकर
सातलेरा गांव में अलसुबह हुई बूंदाबांदी ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights