Nature Nature

पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 9 मई, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने अवैध शराब के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है व उसके पास से अवैध शराब जब्त की है। एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति झंवर बस स्टैंड तिराहे पर पीले रंग का कट्टा लिए खड़ा है और इसमें शराब है। पुलिस जब झंवर बस स्टैंड इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पीले रंग का कटा लिए खड़ा था और वह पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र मोहनराम वाल्मीकि उम्र 38 साल निवासी कालू बास बताया। पुलिस ने जब कट्टे में चेकिंग की तो उसमें अवैध देशी शराब के 41 पव्वे मिले। जब पुलिस ने अवैध शराब ले जाने के कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब ज़ब्त तक कर ली है। जाँच एसआई मलकीत सिंह को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights