Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मुख्य बाज़ार स्थित सालों से बंद पड़े स्कूल भवन में गंदगी का अंबार, आवारा पशुओं का बना ठिकाना

Nature

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा विभाग के एक मिडिल स्कूल का भवन बदहाली का शिकार है। यह भवन स्टेट बैंक और मुख्य डाकघर के सामने स्थित है, लेकिन वर्षों से बंद पड़ा है। देखरेख के अभाव में यह जगह अब आवारा पशुओं, सुअरों और कुत्तों का अड्डा बन चुकी है। आसपास के लोग भी इसमें कचरा डालने लगे हैं, जिससे स्थिति और भयावह हो गई है।

आसपास के लोगों का जीना हुआ दुश्वार

स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्कूल के पास से गुजरते समय लोगों को दुर्गंध के कारण नाक बंद करनी पड़ती है। इस क्षेत्र में स्टेट बैंक और डाकघर जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। लेकिन स्कूल भवन की दुर्दशा प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है।

करोड़ों की संपत्ति बेकार पड़ी, शिक्षा विभाग और प्रशासन मौन

यह भवन शिक्षा विभाग के अधीन आता है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। लेकिन न तो शिक्षा विभाग और न ही नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान दिया है। जनप्रतिनिधियों की भी इस मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े करती है।

एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

इस संबंध में लोक समता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि यदि शिक्षा विभाग को इस भवन की आवश्यकता नहीं है, तो इसे कब्जे में लेकर कोई समुचित उपयोग किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार से भी इसमें हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights