Nature Nature

दिन में चल रहे ड्रेनेज पाइपलाइन कार्य से श्रीडूंगरगढ़ बाजार में हंगामा, पुलिस ने रुकवाया काम – ठेकेदार ने दोबारा शुरू किया

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 जून
कस्बे के मुख्य बाजार में ड्रेनेज पाइप डालने के लिए सड़क तोड़ने का काम इन दिनों चर्चा में है। सोमानी कटले से लेकर बड़ौदा बैंक तक सड़क के बीचों-बीच चल रहे इस कार्य के कारण बाजार का मुख्य रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे वाहनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार दोपहर जब श्रीडूंगरगढ़ थाने से एक पुलिस की गाड़ी अर्जेंट मामले में कालू बास की ओर निकली और रास्ता जाम मिला, तो पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने मौके पर काम करवा रहे जेसीबी ऑपरेटर और कर्मचारियों से सख्ती से पूछा – “आपको दिन में परमिशन किसने दी?” अनिल कुमार ने काम तत्काल रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि “आपकी वजह से बाजार की व्यवस्था बिगड़ रही है, यह काम रात के समय किया जाना चाहिए।”

दरअसल, पुलिस महिला केश सिलसिले में अर्जेंट कालू बास जा रही थी, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस की सख्ती के बाद मौके पर ठेकेदार से फोन पर बात कर काम को एक बार के लिए रुकवाया गया और भीड़ भी जमा हो गई। लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके से रवाना हुई, काम फिर से शुरू कर दिया गया।

वहीं, लोगों के बीच यह चर्चा भी जोरों पर है कि इन पतली और कम चौड़ाई वाली पाइपों से क्या वास्तव में पानी निकासी की समस्या का समाधान हो पाएगा? आमजन में नाराज़गी है कि प्रशासनिक योजना के अभाव में यह कार्य असुविधा और अव्यवस्था का कारण बन रहा है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights