Nature Nature

आसमान में कड़की बिजलियां, तेज गड़गड़ाहट के बीच कई गांवो में हुई बूंदाबांदी, किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें, मौसम विभाग ने यह कहा, देखें ख़बर फ़ोटो सहित

Nature

आसमान में कड़की बिजलियां, तेज गड़गड़ाहट के बीच कई गांवो में हुई बूंदाबांदी, किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें, मौसम विभाग ने यह कहा, देखें ख़बर फ़ोटो सहित

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 16 अक्टूबर 2023। (गौरीशंकर सारस्वत, सातलेरा) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भारत – पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर संभाग में पिछले 24 घंटे में मौसमी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीती रात संभाग मुख्यालय बीकानेर सहित हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इस सक्रिय तंत्र के चलते ही मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही संभाग के बीकानेर एवं हनुमानगढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, नागौर एवं पाली जिले में तेज मेघ गर्जन के साथ मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। दूसरी और श्री डूंगरगढ़ अंचल के कई गांवो में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के समाचार मिले हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नोसरिया में बरसात के दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमान से आकाशीय बिजली गिरने का समाचार भी मिला है। वहीं बिग्गा, सातलेरा, बिग्गा बास रामसरा सहित कई गांवो में सोमवार शाम को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने से खेतों में काट कर रखी गई फसलों के भीगने के समाचार मिल रहे हैं। सोमवार शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली। बरसात से पहले तेज हवाओं ने छकाया तो कुछ देर बाद ही हल्की बारिश शुरू हो गई।किसानों ने बताया कि इस वक्त खेतों में फसल कटाई का कार्य चल रहा है बे मौसम बरसात के करण फसलों को नुकसान की आशंका उत्पन्न हो गई है। आसमान में छाए काले बादलों को देखकर तेज बरसात की आशंका के चलते किसान जैसे तैसे करके बारिश से भीगने से बचाने के लिए फसलों को इकट्ठा करने में जुट गए हैं।

आसमान में उमड़ घुमड़ कर आए काले बादलों ने उड़ाई किसानों की नींद फसलों को बढ़ी नुकसान की आशंका ।
कई गांवो में हुई हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भूमि पुत्र चिंतित ।

बेमौसम बरसात से खेतो मे काटकर रखी फसलों को होगा नुकसान।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights