Nature Nature

नहीं आएगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट, 19 वर्षीय युवती हुई लापता, पढ़े दो खबर एक साथ

1. कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक इन गांवों में नहीं आएगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, मोमासर, 27 जून 2025।
शनिवार को मोमासर के 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से इस पावर स्टेशन से जुड़े कई इलाकों की बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। विभाग के एईएन राजू लाल मीणा ने बताया कि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान 33 केवी फीडर मोमासर, थामड़ा, गुनाना जोहड़, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, भादासर, सत्तासर और आडसर सहित इनसे जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस अस्थायी कटौती के दौरान आवश्यक तैयारियां कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

2. बाखल में सो रही थी, सुबह उठे तो नहीं मिली – 19 वर्षीय युवती लापता

समाचार गढ़, 27 जून 2025, डेलवां गांव, श्रीडूंगरगढ़।
एक युवती के अचानक लापता हो जाने से परिवार में खलबली मच गई है। युवक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर बहन के गायब होने की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई है।

युवक ने बताया कि बीती रात पूरा परिवार घर की बाखल में सोया हुआ था, लेकिन सुबह उठने पर उसकी 19 वर्षीय छोटी बहन अपने स्थान पर नहीं मिली। परिजनों ने आस-पास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर संभव एंगल से जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज समाचार गढ़। भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर…

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    समाचार गढ़। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। शुरुआती सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    सोनम वांगचुक के अनशन से राहुल गांधी की दूरी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने दी यह सफाई

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नोएडा के ममूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत; 50 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते

    भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कई ब्रिटिश उत्पाद होंगे सस्ते
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights