Nature Nature

राजस्थान में इस बार नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव! CM गहलोत ने बताई ये वजह…दूर किया सारा सस्पेंस

Nature

समाचार-गढ़। राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र नेताओं में असमंजस का दौर चल रहा है जहां अगस्त का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से अभी तक चुनाव करवाने को लेकर कोई संकेत नहीं मिले हैं। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जहां सीएम ने छात्रसंघ चुनावों में लिंगदोह कमेटी की पालना नहीं होने को लेकर तीखी फटकार लगाई है। वहीं गहलोत ने जोधपुर के जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी में नाबालिग के साथ हुए रेप कांड का भी जिक्र करते हुए एबीवीपी पर निशाना साधा।

दरअसल जयपुर में राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से विश्व युवा दिवस पर आयोजित ‘युवा महापंचायत’ कार्यक्रम में सीएम बोल रहे थे जहां छात्रसंघ चुनावों को लेकर उन्होंने पहले कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री इस मामले में फैसला करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाने और हुड़दंग होने को लेकर हमला बोला।

मालूम हो कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में लगातार छात्रसंघ चुनावों को लेकर मांग तेज की जा रही है जहां कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं कुछ छात्रनेताओं ने बीते शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर हवन भी किया. इसके अलावा छात्रनेताओं ने चुनाव नहीं करवाने पर सीएम आवास के घेराव की भी चेतावनी दी है.

‘पानी की तरह बहाया जा रहा पैसा’

सीएम ने कहा कि प्रदेश में बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव मैंने सरकार में आने के बाद ही शुरू करवाए थे लेकिन आज इन चुनावों में प्रचार की क्या हालत हो गई है. छात्र नेताओं को देखकर लगता है कि विधायक-सांसद के चुनाव की तरह प्रचार किया जा रहा और पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है.

सीएम ने पूछा कि आखिर इतना पैसा इन लोगों के पास कहां से आता है? वहीं गहलोत ने कहा कि चुनावों के लिए लिंगदोह कमेटी बनाई गई थी लेकिन कहीं भी उसकी पालना नहीं हो रही है.

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights