Nature Nature

हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धनिया पत्ती और गुड़ से बने ये 5 ड्रिंक आपकी बॉडी को करेंगी डिटॉक्स, जानिए कैसे बनाएं

Nature

समाचार गढ़, 8 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। वेट लॉस से लेकर कई गंभीर बीमारियों से बचने तक के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। बॉडी डिटॉक्स के लिए कई तरीके है एक्सरसाइज, थेरेपी और डाइट। यहां हम बात करेंगे डिटॉक्स ड्रिंक के जरिए, बॉडी डिटॉक्स करने की। इससे शरीर से बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। डिटॉक्स ड्रिंक में धनिया पत्ती और गुड़ दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं।
धनिया पत्ती और गुड़, दोनों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से बचाते हैं। यह दोनों ही चीजें पेट के लिए अच्छे होते हैं। इससे बनी ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है और लिवर को स्वस्थ रखती है। आइए जानते हैं धनिया पत्ती और गुड़ से बनी ड्रिंक के बारे में।

धनिया और गुड़ की चाय

यह चाय आपके पेट के लिए भी अच्छी है और वेट लॉस में भी मददगार है। इसे बनाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती, 1 छोटा टुकड़ा गुड़, 2 कप पानी और नींबू का रस लें। अब एक पैन में पानी उबालें। फिर उबलते पानी में धनिया पत्ती और गुड़ डालें और 5 मिनट तक बॉयल करें और फिर नींबू का रस मिलाकर पिएं।

धनिया और गुड़ का काढ़ा

यह काढ़ा आपको सुबह पीने से आप कई तरह के इंफेक्शन से भी बचे रहेंगे इस काढ़ा बनाने के लिए आप 1 बड़ा चम्मच धनिया का पेस्ट, 1 बड़ा टुकड़ा गुड़, स्वादानुसार मात्रा में दालचीनी और 3 कप पानी लें। अब पानी में धनिया का पेस्ट, दालचीनी पाउडर और गुड़ डालें। इसे 10 मिनट तक पकाएं और फिर खाली सुबह खाली पेट पिएं।

धनिया, नारियल पानी और गुड़ की स्मूदी

धनिया और गुड़ की स्मूदी भी वेट लॉस वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर की भी अधिक मात्रा होती है। इसे बनाने के लिए आप 1 कप धनिया पत्ता, 1 बड़ा टुकड़ा गुड़, 1 कप नारियल पानी और 1/2 चम्मच नींबू का रस लें। अब इसे बनाने के लिए सभी सामग्री को ब्लेंडर में ब्लेंड करें। यह बहुत ही हेल्दी स्मूदी है।

धनिया और पालक का जूस

धनिया और पालक की जूस वेट लॉस के साथ पीसीओडी की प्रॉब्लम को भी दूर करेगा। इसे बनाने के लिए आप 1 कप ताजी धनिया पत्ती का रस, 1 कप पालक का जूस, 1 बड़ा टुकड़ा गुड़, 1 कप ठंडा पानी और चुटकी भर काला नमक लें। सभी को मिक्स कर के ब्लेंड कर लें।

धनिया और गुड़ की डिटॉक्स वाटर

इस डिटॉक्स वाटर को बनाने के लिए आप 1 कप ताजी धनिया पत्ती, 1 बड़ा टुकड़ा गुड़ और 1 लीटर पानी पानी लें। अब पानी में धनिया पत्ती और गुड़ डालें और इसे रात भर भिगो दें। सुबह इसे छानकर पूरा दिन पिएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights