Nature Nature

खून की कमी से जुड़ी समस्या को ये फूड्स हफ्ते भर में करेंगे दूर, करें अपनी डाइट्स में शामिल

Nature

समाचार गढ़, 21 नवम्बर 2024। एनीमिया एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें शरीर में रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। यह स्थिति ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित करती है, जिससे व्यक्ति को थकावट, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। आयरन, विटामिन-बी12, फोलिक एसिड की कमी या ब्लीडिंग जैसे कारण एनीमिया के पीछे हो सकते हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। आज हम ऐसे फूड्स के बारे में जानेंगे, जो एनीमिया को दूर करने में मददगार हो सकते हैं और शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
एनीमिया होने पर व्यक्ति को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ, सरसों का साग आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें आयरन और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स बनाने में भी मदद करता है।

दालें और बीन्स
खून की कमी को पूरा करने के लिए दालें जैसे मूंग, तूर, राजमा, चना, उड़द आदि को भई अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।

सिट्रिक फ्रूट्स
विटामिन-सी आयरन के एब्जॉर्प्शन में मदद करता है। इसलिए विटामिन-सी से भरपूर फूड्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें। जैसे कि संतरे, नींबू, अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी और पपीता ये फल विटामिन-सी के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, खजूर, बादाम, अखरोट, पिस्ता, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अंजीर आयरन व मैग्नीशियम के अच्छे सोर्स होते हैं। इसके सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स
दूध और दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही, मक्खन आदि में विटामिन-बी12 से लेकर आयरन तक पाया जाता है, जो खून की कमी दूर करने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights