Nature Nature

राजस्थान के ये तीन जिले किए रद्द, पढ़ें पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 20 जून, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से 19 नए जिले बनाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले की गई कुचामन, मालपुरा व सुजानगढ़ को जिला बनाने की घोषणा पूरी नहीं होगी।राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विधानसभा में विधायक हरिशचन्द्र मीणा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है कि नए जिलों के पुनर्गठन/सृजन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब कुचामन, मालपुरा व सुजानगढ़ के जिले बनने की संभावना खत्म हो गई है। एक साथ बनाए गए थे 19 नए जिले बता दें कि पिछले साल पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले दो बार नए जिलों की घोषणा की थी। पहले चरण में 19 नए जिले बनाए थे। इसके बाद राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 हो गई थी।

ये तीन शहर इसलिए नहीं बन पाए जिले

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से ठीक पहले कांग्रेस सरकार ने तीन और जिलों की घोषणा कर दी थी। ऐसे में पहले से माना जा रहा था कि इन तीन जिलों को रद्द किया जा सकता है। क्योंकि आचार संहिता लगने के कारण कुचामन, मालपुरा व सुजानगढ़ जिले पर कोई काम नहीं हो पाया था।

राजस्थान में अब 50 जिले ही रहेंगे

राजस्थान में पहले 33 जिले थे। लेकिन, 19 नए जिले बनाने के बाद इनकी संख्या 52 हो गई थी। हालांकि, जयपुर और जोधपुर को दो भागों में बांटा गया था। इस कारण जिलों की संख्या कुल 50 हो गई थी। राजस्थान में अब अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, फलौदी, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीमकाथाना, सलूम्बर, सांचौर, शाहपुरा (भीलवाड़ा), श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर जिला हैं।

  • Related Posts

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights