Nature Nature

अनुसूचित जाति जनजाति महापंचायत जयपुर में, श्रीडूंगरगढ़ के इन युवाओं ने निभाई भागीदारी, सरकार से की मांग

Nature

अनुसूचित जाति जनजाति महापंचायत जयपुर में श्री डूंगरगढ़ के इन युवाओं ने निभाई भागीदारी सरकार से की मांग

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज जयपुर में आयोजित अनुसूचित जनजाति महापंचायत में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से काफी संख्या में युवाओं ने पहुंच कर भागीदारी निभाई ।इस महापंचायत में कई सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, नौजवानो के भविष्य को लेकर विचार विमर्श किया गया। महापंचायत में भारत बंद 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन एवं कांकरी डूंगरी प्रकरण सितंबर 2020 में दर्ज मुकदमों को राजस्थान सरकार द्वारा वापस करने तथा जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 से 18 एवं अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 12 से 14 प्रतिशत और टीएमपी क्षेत्र में अनुसूचित जाति का आरक्षण 5 से 18% एवं अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 45% से वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में राजस्थान सरकार द्वारा करने सहित कई मुद्दों को लेकर महापंचायत में विचार विमर्श किया गया । मानसरोवर ग्राउंड में आयोजित हुई इस महापंचायत में बीकानेर जिले युवाओं ने पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से भी कई गांवो से युवाओं ने इस महापंचायत में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाते हुए सरकार से मांग की । श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा, बिग्गा, कितासर से भी काफी संख्या समाज के युवा इस महापंचायत में पहुंचे ।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा से मोनू लिखाला, मुकेश मेहरा, राकेश मेहरा, बिरमाराम मेहरा, हंसराज लिखना, हंसराज चालिया, लालचंद खुडीवाल, बाबूलाल मेहरा, सत्यनारायण कालवा, रामकिशन मेहरा, हनुमान प्रसाद लिखाला, रामकरण , दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू राम, रामनिवास, सत्यनारायण खुड़ीवाल, कनक, सुरेंद्र, मदनलाल सहित समाज के कई नव युवकों ने जयपुर में आयोजित इस महापंचायत में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाई।

जयपुर में आयोजित अनुसूचित अनुसूचित जनजाति की महापंचायत में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने निभाई भागीदारी।
महापंचायत में बीकानेर जिले से काफी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करके सरकार से कई तरह की मांग की ।
  • Related Posts

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार दोपहर एक खेत में बम गिरने से जोरदार धमाका हो गया। घटना मोहनगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    दुनिया के कई देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट PJ.2.1, क्या फिर लौटेगा महामारी का खतरा? जानें लक्षण

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    ऑपरेशन सिंदूर का खौफ या भारत को घेरने की नई चाल? PAK ने उतारे 3 खतरनाक कामिकेज ड्रोन!

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights